आदिशक्ति फाउंडेशन बीकानेर कार्यकारिणी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर वृद्धाश्रम में भोजन व राशन वितरण किया

आदिशक्ति फाउंडेशन बीकानेर कार्यकारिणी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर वृद्धाश्रम में भोजन व राशन वितरण किया

आदिशक्ति फाउंडेशन बीकानेर कार्यकारिणी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर वृद्धाश्रम में भोजन व राशन वितरण किया

आदिशक्ति फाउंडेशन की बीकानेर जिला कार्यकारिणी द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अपना घर वृद्धाश्रम के 50 वरिष्ठजनों को भोजन कराया गया साथ ही 50 किलो राशन जैसे दाल, चावल, आटा, बिस्किट और 10 किलो हरी सब्जियां वृद्धाश्रम में भेंट स्वरूप प्रदान कि गई।
आदिशक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति सुषमा सिंह पंवार ने कहा केवल मकर संक्रांति ही नही बल्कि वर्षभर संस्था की ओर से समाज सेवार्थ कार्य लगातार किए जाते हैं, बीकानेर में भी आदिशक्ति फाउंडेशन वृद्धाश्रम व अनाथ आश्रमों में हमेशा भोजन तथा राशन आदि की व्यवस्था कराने का लगातार प्रयास कर रही है।
बीकानेर जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर भोजन कराया।
बीकानेर जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा इस आयोजन को करते हुए हमें हृदय में अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है मकर संक्रांति के दिन हमारी प्रार्थना है कि भविष्य में भी ईश्वर हमसे इसी प्रकार के कार्य करवाए।
कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बीकानेर इन्दु बोयल, बीकानेर जिला अध्यक्ष कविता शर्मा, उपाध्यक्ष सरिता कौशल, महासचिव लक्ष्मी राठी, कार्यकारिणी सदस्य संगीता जोशी तथा सदस्यों में पारुल वैष्णव आभा राजवंशी आराधना चौधरी उर्मिल गोयल आदि सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *