Aadishakti Foundation National Executive Members
एक पेड़ देश के नाम
आदिशक्ति फाउंडेशन व नारी पर्यावरण संगठन का संयुक्त प्रयास_।
जितना सुन्दर स्लोगन उतना ही सुन्दर कार्य , आदिशक्ति फाउंडेशन राजस्थान प्रदेश एवं नारी पर्यावरण संगठन के संयुक्त प्रयास से विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। साथ ही जन जागरण रैली निकालकर एक पेड़ देश के नाम संदेश दिया गया। फाउंडेशन की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदुबाला बोयल के नेतृत्व में निकाली गयी रैली में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। न केवल संदेश दिया बल्कि कपड़े से बने तकरीबन 70 थैले निशुल्क बांटकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया गया। इन थैलों को आदिशक्ति फाउंडेशन से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाया गया था। आदिशक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुषमा पंवार ने बताया कि संस्था देश भर में पर्यावरण संरक्षक हेतु पिछले 10 वर्षों से निरंतर सक्रिय है। पौधारोपण, पक्षियों के लिए परींडे, गायों के लिए चारा व पानी की हौद की व्यवस्था के साथ साथ रोपे गये पौधों का संपूर्ण ध यान रखने का जिम्मा उठ रही है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीमती पूनम चौहान ने बताया कि देश के अलग अलग हिस्सों जैसी दिल्ली, राजस्थान, चेन्नई, गुजरात आदि स्थानों पर पर्यावरण के संरक्षण का कार्य संस्था द्वारा निरंतर किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षक के इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सहित लक्ष्मी राठी, कविता यादव, नीलम जोशी, इंदुबाला गौर, आनंद, संतोष शर्मा, मीनू सोनी सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
*एक पेड़ देश के नाम*
*_आदिशक्ति फाउंडेशन व नारी पर्यावरण संगठन का संयुक्त प्रयास_*
जितना सुन्दर स्लोगन उतना ही सुन्दर कार्य। आदिशक्ति फाउंडेशन बीकानेर इकाई एवं नारी पर्यावरण संगठन के संयुक्त प्रयास से विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। साथ ही जन जागरण रैली निकालकर एक पेड़ देश के नाम संदेश दिया गया। फाउंडेशन की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदुबाला बोयल के नेतृत्व में निकाली गयी रैली में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। न केवल संदेश दिया बल्कि कपड़े से बने तकरीबन 70 थैले निशुल्क बांटकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया गया। इन थैलों को आदिशक्ति फाउंडेशन से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाया गया था। आदिशक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुषमा पंवार ने बताया कि संस्था देश भर में पर्यावरण संरक्षक हेतु पिछले 10 वर्षों से निरंतर सक्रिय है। पौधारोपण, पक्षियों के लिए परींडे, गायों के लिए चारा व पानी की हौद की व्यवस्था के साथ साथ रोपे गये पौधों का संपूर्ण ध यान रखने का जिम्मा उठ रही है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीमती पूनम चौहान ने बताया कि देश के अलग अलग हिस्सों जैसी दिल्ली, राजस्थान, चेन्नई, गुजरात आदि स्थानों पर पर्यावरण के संरक्षण का कार्य संस्था द्वारा निरंतर किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षक के इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सहित लक्ष्मी राठी, कविता यादव, नीलम जोशी, इंदुबाला गौर, आनंद, संतोष शर्मा, मीनू सोनी सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
आदिशक्ति फाउंडेशन द्वारा पृथ्वी दिवस पर बीकानेर में पक्षियों के लिए चुग्गापात्र स्थापित किए गए।
आदिशक्ति फाउंडेशन, सेवा परमो धर्म परमार्थ एवं पर्यावरण नारी संगठन बीकानेर(राजस्थान) के संयुक्त तत्वाधान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर बीकानेर के अलग अलग इलाकों में चुग्गा पात्र स्थापित किए गए।
बेजुबान पक्षियों के लिए किया गया ये नेक कार्य बीकानेर स्थित सहेलियों की बाड़ी(पार्क) वृंदावन एनक्लेव कालोनी जयपुर रोड, चंद्रा पार्क वृंदावन एनक्लेव, पवन पूरी, व्यास कालोनी सैक्टर -4 एवं हेतनगर उड़सर मोड़ बीकानेर में किया गया साथ ही संस्था के सदस्यों द्वारा चुग्गा पात्र के देखरेख एवं भराव की जिम्मेदारी ली गई।
सेवा परमो धर्म परमार्थ से श्री रवि सोनी जी श्री अशोक सांवल जी के मार्गदर्शन से चुग्गापात्र स्थापित करने के साथ ही पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए आमजन को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर शौर्य पब्लिक स्कूल के अध्यापक और बच्चों ने जागरूकता अभियान में शामिल हो कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस परमार्थ कार्य के लिए आदिशक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्रीमति सुषमा सिंह पंवार ने समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से राजस्थान कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही भविष्य में निस्वार्थ भाव से अनेकों जनहित कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर आदिशक्ति फाउंडेशन से राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदु बाला बोयल, लक्ष्मी राठी जी, कविता यादव जी, नीलम जोशी जी,उर्मिला गोयल जी, संतोष शर्मा जी, करुणा गुप्ता जी, इंदु बाला गौर जी, मीनू सोनी जी, विमला खत्री जी,अंजलि मित्तल जी,बबीता भाटिया जी, गीता भटनागर जी, शौर्य पब्लिक स्कूल से नीलम शेखावत जी एवं श्री रतन कुमार बोयल जी उपस्थित रहे।
आदिशक्ति फाउंडेशन (रजि.) दिल्ली।
श्रीमती सुषमा सिंह पंवार (राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक)
की अनुमति से श्री विनोद मिश्र सुरमणि जी को (अध्यक्ष - साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच) पद पर मनोनीत किया जाता है आपसे आशा है कि आप संस्था के उद्देश्य के अनुरूप कार्य कर संस्था को नई दिशा प्रदान करेंगे।
पूनम चौहान,
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,
आदिशक्ति फाउंडेशन (दिल्ली)
अयोध्या में प्रभु राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति बनाने वाले शिल्पकार श्री अरुण योगीराज जी आज 14 अप्रैल 2025, बीकानेर पधारे। इस अवसर पर बीकानेर की प्रमुख 21 संस्थाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली द्वारा शाम 5:15 बजे रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ मे किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जेठानंद जी व्यास (बीकानेर पश्चिम विधायक) और दाता श्री रामेश्वरानंद जी महाराज विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
इस शुभ अवसर पर आदिशक्ति फाउंडेशन राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा श्री अरुण योगी राज जी को शाल,पटका और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदु बाला बोयल, श्रीमती लक्ष्मी राठी, श्रीमती कविता यादव, श्रीमती नीलम जोशी एवं श्री रतन बोयल जी उपस्थित रहे।
*आदिशक्ति फाउंडेशन द्वारा गोयला डेरी, द्वारका दिल्ली में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन*
आदिशक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुषमा पंवार के जन्मदिन 03 मार्च 2025, के उपलक्ष्य में सर्व रोग जांच शिविर का आश्रय गृह, BVK गोयला डेरी, द्वारका, नई दिल्ली।
मस्जिद के पास आयोजन किया गया।
भगत चंद्रा हॉस्पिटल और आदिशक्ति फाउंडेशन के सहयोग से लगाए गये इस शिविर में सभी स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श निशुल्क प्रदान किये गये। शिविर का लाभ लेने के लिए सभी धर्म और आयु वर्ग के लोग शामिल हुए।
सुबह 10 बजे से शिविर आरंभ हुआ। इस दौरान आंखो, बीपी, शुगर, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग संबंधी जांच एवं दांतों से संबंधित बीमारियों की जांच निशुल्क की गई।
फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों ने संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप अपना जन्मदिन समाज सेवा को समर्पित करने के क्रम में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सुषमा पंवार जी का जन्मदिन समाज सेवी कार्यों को करके मनाया गया जिससे सभी को आत्मिक संतुष्टि मिलती है।
शिविर में भगत चंद्रा हॉस्पिटल से डॉक्टर गोपाल प्रसाद अपनी पूरी टीम सहित शिविर में मौजूद रहे। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर दिन में दो बजे समाप्त किया गया। शिविर समापन पर सभी उपस्थित जनों के लिए भोजन का विशेषतौर पर प्रबंध किया गया, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मेडिकल टीम के सभी सदस्यों को पटका पहना कर सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मंजुषा तंवर, पूजा झाब, श्री राकेश तंवर, श्री श्याम सुंदर जी ,श्री बलवीर सिंह पंवार विशेष तौर पर शिविर में उपस्थित रहे। श्री राम बिलास मिश्र द्वारा शिविर आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इस नेक कार्य के लिए फाउंडेशन की राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला कार्यकारिणी द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।